Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन शहर की गिरि पेयजल आपूर्ति योजना शीघ्र होगी आरम्भ
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन शहर की गिरि पेयजल आपूर्ति योजना शीघ्र होगी आरम्भ

    By Himachal VartaNovember 29, 2019
    Facebook WhatsApp

    शहर के मुख्य टैंकों को आपस में जोड़ने के लिए 35 किलोमीटर नई लाईन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर
    नई लाईनें बिछाने में आमजन भी सहयोग करे-डा. बिंदल
    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि 52 करोड़ रुपये की गिरि पेयजल योजना से शहर को जलापूर्ति शुरू करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा गिरी पेयजल योजना की सफल टेस्टिंग हो चुकी है और नगरजनों को शीघ्र गिरी पेयजल का लाभ देने के लिए नाहन शहर के प्रमुख भंडारण टैंकों को आपस में जोडने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर को आने वाले 25 सालों तक समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
    डा. बिंदल ने कहा कि नाहन शहर के प्रमुख भंडारण टैंको को आपस में जोड़ने के लिए 34 किलोमीटर नई पाईप लाईनें बिछाई जानी हैं जिनमें से 9 किलोमीटर लाईने बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि नई पाईप लाईनें बिछाने के दौरान सड़कों की खुदाई से नगर जनों को थोड़ी असुविधा जरूर होगी किन्तु उन्होंने आईपीएच विभाग को कम से कम समय में इस कार्य को पूरा करने के लिए आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से चली आ रही शहर की पेयजल की समस्या के समाधान के लिए नई पाईप लाईनों का बिछाया जाना अनिवार्य है और इस कार्य में नगरजनों को भी अपना सकारात्मक सहयोग देना चाहिए।
    डा. बिंदल ने कहा कि हजारों लोगों को अगले 25 सालों तक निरंतर पीने का पानी मिले उसके लिए सड़क खुदाई से जो असुविधा नगरजनों को झेलनी पड़ रही है वह स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि विगत दो सालों से नाहन शहर को माकूल पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है परन्तु हमें पानी की कीमत समझना जरूरी है और पेयजल को बेकार बहाने से हमें बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि शहरजनों ने कैसे करीब 40 सालों बिना पानी के गुजारा किया, इसलिए पेयजल को व्यर्थ गंवाना महापाप है।
    विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने कहा कि शहर के प्रमुख 13 भंडारण टैंकों को आपसे में जोड़ने के लिए नई पाईप लाईनें डालने के साथ ही एसडीएम कायॉलय, मेडिकल कॉलोनी के समीप, मोरचरी, बीड़ां वाली और नाहन फाउंडरी के समीप पांच नये टैंक जा रहे हैं।
    डा. बिंदल ने कहा लाल कोठी स्थित नाहन शहर के प्रमुख पेयजल भंडारण टैंक से उपायुक्त आवास स्थित करीब 11.45 लाख लिटर भंडारण क्षमता वाले टैंक को आपस में जोडने के लिए 12 ईच की नई लाईन डाली जा रही है। इसी प्रकार उपायुक्त आवास से बस स्टैंड और मिया मंदिर टैंकों को जोड़ने के लिए 10-10 इंच की दो अलग-अलग लाईनें बिछाने का कार्य प्रगति पर है।
    उन्होंने कहा कि उपायुक्त आवास टैंक से बीड़ावाली तक और मोर्चरी के समीप बन रहे स्टोरेज टैंक तक नई पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके अतिरिक्त उापायुक्त आवास टैंक से पुराने डीईओ आफिस कार्यालय टैंक, रामकुंडी और लोअर कैंट तक अलग-अलग पाईप लाईन बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड टैंक से चीड़ांवाली तथा बस स्टैंड टैंक से कांसीवाला में कंडी कार्यालय तक नई पाईप लाईन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है।
    डा. बिंदल ने कहा कि नगरजनों को समुचित मात्रा में पेयजल मिले इसके लिए भंडारण टैंकों की क्षमता बढ़ाने और टैंकों के सुदढ़ीकरण का कार्य भी किया जा रहा है जिसमें लक्ष्मी नराण मंदिर और प्रताप भवन के दो प्रमुख टैंक शामिल हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने कहा कि नाहन शहर में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को ध्यान रखते हुए पहली बार अलग से फायर हाईड्रेंट लाईनों को बिछाया जा रहा है जिसमें उपायुक्त आवास के समीप बने भंडारण टैंक से 8 ईंच ब्यास वाली अलग लाईन बस स्टैंड और प्रताप भवन स्थित टैंकों तक बिछाई जा रही है। इसी प्रकार लाल कोठी से गोविंदगढ़ मुहल्ला तथा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृृह नया बाजार तक फायर हाईड्रेट की अलग लाईन बिछाई जा रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.