Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं: मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं: मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaNovember 30, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य संस्थानों और चिकित्सा महाविद्यालयों को नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की सुविधाओं से सुसज्जित कर आधुनिक बनाया जा रहा है।
    यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शल्य विभाग द्वारा आयोजित एडब्ल्यूआर बैरियाट्रिक और रोबोटिक सर्जरी पर एडब्ल्यूआर और ओबेसिटी लाइव पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुई कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोट द्वारा की गई सर्जरी वास्तव में एक वैज्ञानिक चमत्कार है और यह प्रसन्नता की बात है कि आईजीएमसी भी इस तरह के चिकित्सीय कार्य का हिस्सा बना है। प्रदेश सरकार इस मशीन को आईजीएमसी में उपलब्ध करवाने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा आईजीएमसी और अन्य स्वास्थ्य महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि हमारी भोजन संबंधी आदतों के कारण हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में भी मोटापा एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘दि विंसी’ तकनीक के द्वारा सर्जन दोनों स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी और राॅक्स-एन-वाई गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी रोबोट की सहायता से छोटे उपकरणों का प्रयोग करके मरीजों की शल्य चिकित्सा कर सकते हैं।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यशाला की स्मारिका का विमोचन भी किया।
    विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश तेजी से देश के सबसे प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी देश के स्वास्थ्य संस्थानों में से एक प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
    चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डा. रवि सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री से मरीजों की सुविधा के लिए आईजीएमसी में 24 करोड़ रुपये की यह मशीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
    कार्यशाला के आयोजक डाॅ. डी.के. वर्मा ने इस तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    संगठन सचिव प्रो. यू.के. चन्देल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    डाॅ. राजीव बिन्दल के पुत्र डाॅ. विवेक बिन्दल ने इस अवसर पर शल्य चिकित्सा की।
    मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डाॅ. मुकुंद लाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज और अन्य विभागाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.