Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    • बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद हर्षवर्धन ने रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर
    • नाहन की जनता को दिखावे की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए : भावन शर्मा
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने सोलन जिला में कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने सोलन जिला में कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा

    By Himachal VartaDecember 1, 2019
    Facebook WhatsApp

    सोलन/शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गत देर सांय सोलन में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
    बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर अधिकारियों से आग्रह किया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी पहुंचाईं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को ग्राम स्तर पर इस कार्य के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने चाहिएं।
    उन्होंने विशेष रूप से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग एवं रोज़गार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से आग्रह किया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
    राज्यपाल ने कहा कि कृषि विभाग को यह प्रयास करना चाहिए कि जिला के सभी किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती जहां कृषि योग्य भूमि के लिए सर्वथा उपयुक्त है वहीं यह कृषक के लिए आर्थिक रूप से लाभप्रद भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पाद सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं।
    बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर शिक्षा में समग्र गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त, उद्देश्यपरक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ओतप्रोत एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप अध्यापकों के नियमित प्रशिक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को परिश्रम, समर्पण जैसे गुण विकसित करने के साथ नैतिक शिक्षा की दिशा में भी जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश एवं विश्व के इतिहास, भूगोल एवं समसामायिक विषयों की सारगर्भित जानकारी दी जानी चाहिए।
    उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता एवं फिट इंडिया कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जहां विकास के लिए आवश्यक है वहीं फिट इंडिया युवाओं को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पग है।
    उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जल संरक्षण के लिए आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने ग्राम स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण पर भी बल दिया।
    राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त कर प्रदेश सरकार को उचित फीडबैक प्रदान करें।
    बंडारू दत्तात्रेय ने लोक निर्माण विभाग को सभी स्तरों पर सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को जिला में पेयजल एवं सिंचाई के लिए समुचित जल प्रबंधन के निर्देश भी दिए।
    बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में इस वित्त वर्ष में 2700 किसानों को प्राकृतिक खेती के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सोलन जिला में 48 हजार लाभार्थियांे को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। योजना के तहत 3000 रोगियों के उपचार पर 2.10 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। हिमकेयर योजना के तहत 48362 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है। योजना के अन्तर्गत अभी तक 6000 रोगियों को उपचार एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर 3.50 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
    बैठक में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
    उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्यपाल को सोलन जिला की भौगोलिक परिस्थिति एवं योजना कार्यान्वयन के विषय में अवगत करवाया।
    पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    • बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद हर्षवर्धन ने रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर
    • नाहन की जनता को दिखावे की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए : भावन शर्मा
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.