शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समाज के सभी वर्गों का आहवान किया कि मादक द्रव्यों के व्यसन से युवा पीढ़ी को दूर रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। राज्यपाल गत देर सायं सोलन में नशा निवारण जागरूकता के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसम्बर, 2019 तक मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन को इस अभियान में योगदान देना होगा और जीवन पर्यन्त इस दिशा में अभियान के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशाखोरी को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग दें।
उपायुक्त सोलन ने इससे पूर्व राज्यपाल को ‘सोलन अतीत के आईने में’ पुस्तक भेंट कर उनका विधिवत स्वागत किया।
इस अवसर पर उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28