Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर जिला गोरखा एसोसिएशन के प्रधान बने खेम बहादुर थापा
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर जिला गोरखा एसोसिएशन के प्रधान बने खेम बहादुर थापा

    By Himachal VartaDecember 1, 2019
    Facebook WhatsApp

    अजय जोशी को बनाया गया महासचिव
    नाहन। सिरमौर जिला गोरखा एसोसिएशन के स्वर्णजयंती समारोह में सर्व सम्मति से एक बार पुनः खेम बहादुर थापा को प्रधान चुना गया है। इसी तरह अजय जोशी को एसोसिएशन का महासचिव चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान पद पर भूपेन्द्र गुरंग दोबारा से चुने गए है। उप प्रधान पद पर जंग बहादुर, वित्त सचिव पद पर शेर बहादुर, संयुक्त सचिव पद पर विरेन्द्र बहादुर, संगठन सचिव पर योगेन्द्र, मनोज और विजयपाल की ताजपोशी हुई है।
    एसोसिएशन ने सर्व सम्मति से अंकुर थापा को सिरमौर जिला गोरखा एसोसिएशन का यूथ विंग का कन्वीनर मनोनीत किया। उन्हें युवाओं को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
    सिरमौर जिला गोरखा एसासिशन के प्रधान पद चुने जाने के बाद नव निर्वाचित प्रधान खेम बहादुर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पहले की तरह कैंट क्षेत्र में सेना और सिविलियन के बीच दशकों से चली आ रहे भूमि सम्बन्धी विवाद को दूर करना है।
    खेम बहादुर ने कहा कि कैंट क्षेत्र और नाहन पंचायत के हजारों लोगों की यही प्रमुख समस्या है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दशकों पुरानी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए सेना और सरकार के बीच लगातार बैठकें हो रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकलेगा।
    उन्होेंने कहा कि समुदाय के सभी लोगों को साथ लेकर चलना, गोरखा समुदाय की संस्कृति का संरक्षण और समुदाय की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
    खेम बहादुर ने पुनः एक बार प्रधान पद पर चुने जाने पर गोरखा समुदाय और एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.