शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य के कारण हिमाचल प्रदेश फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है और वे यहां फिल्म निर्माण में रूचि दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात आज मनाली में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भेंट के उपरांत पत्रकारों से कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमिताभ बच्चन को हिमाचली शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। अभिनेता रणवीर कपूर भी इस दौरान उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने हिमाचल प्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की वादियां बहुत खूबसूरत हैं और लोग भी शांतिप्रिय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी कि आप लोग ऐसे खूबसूरत परिवेश में रहते हैं, जहां प्रकृति ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मी जगत के ही नहीं, बल्कि प्रदेश को निवेशकों के लिए भी पंसदीदा स्थली के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री को मनाली भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों ने परिधि गृह मनाली में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
लोक सभा सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल व सुरेन्द्र शौरी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष नीना ठाकुर सहित अन्य गण्मान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16