Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय, परवाणु में उप-तहसील की घोषणा की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय, परवाणु में उप-तहसील की घोषणा की

    By Himachal VartaDecember 2, 2019
    Facebook WhatsApp

    कसौली क्षेत्र में 93 करोड़ रुपये के शिलान्यास तथा उद्घाटन किए
    सोलन। सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू स्थित दशहरा मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए परवाणु में आधुनिक कृषि विपणन स्थापित करने तथा उप-तहसील खोलने की भी घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस क्षेत्र के लिए 93 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की शिलान्यास तथा उद्घाटन किए जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य आरम्भ होंगे और जिसका फायदा आम आदमी को होगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय जाड़ली और सनावर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तथा माध्यमिक पाठशाला हिलाच को उच्च विद्यालय में स्तनोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने दयोठी पशु औषधालय, आयुर्वेदिक अस्पताल गड़खल को 20 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा भोजपुर की अस्थाई पुलिस पोस्ट को स्थाई पोस्ट में स्तरोन्नत करने और धर्मपुर से गड़खल के लिए मुद्रिका बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे खबरों में बने रहने के लिए निराधार मुद्दे उठा रहे हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनावों तथा दो विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की भारी बहुमत से हुई जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर देश में भाजपा सरकार सत्ता में आई जिससे विकास की गति में तेजी आई है और देश की बागडोर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत नेता के हाथ में आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी राज्य में संतुलित विकास के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जनता के शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ शुरू करने वाला देश का चैथा राज्य है। उन्होंने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से 26100 शिकायतों का निवारण किया गया है।
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गंभीर रोगियों के परिवारों को सहारा योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह दो हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस वर्ष के अंत तक धुआं मुक्त राज्य बनाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत दो लाख पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 93 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। उन्होंने कहा कि देश व विदेश के बहुत से निवेशकों ने राज्य में निवेश के लिए रूचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में रोजगार सृजन, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से राज्य की आर्थिकी में बदलाव आएगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 72 वर्षों के उपरांत अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू कश्मीर राज्य में अलग झंडा, संविधान तथा कानून लागू थे। उन्होंने कहा कि इस अनुच्छेद के हटाये जाने से जम्मू कश्मीर का सही मायने में भारत का अभिन्न अंग होना सुनिश्चित हुआ है और आज केन्द्र के मजबूत नेतृत्व के कारण पूरे भारत में एक संविधान और एक झंडा लागू हुआ है।
    इससे पहले, परवाणु आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। समारोह में विभिन्न राजनैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
    मुख्यमंत्री ने 124.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पट्टा बरौरी से हरिपुर सड़क तथा 82.38 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर की विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
    मुख्यमंत्री ने 14.74 करोड़ रुपये की लागत से बरोटीवाला-मंदला-परवाणु सड़क, 4 करोड़ रुपये की लागत से भोजनगर-कलामलोग वाया नेरीकलां सड़क तथा 1.92 करोड़ रुपये की लागत से गड़यार से बुधो सड़क के स्तरोन्नत कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली परवाणु सीवरेज प्रणाली, 10.52 करोड़ रुपये की लागत से धर्मपुर के कांडा में बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 54.32 लाख रुपये की लागत से धर्मपुर के बाजार के विस्तार तथा 10.48 करोड़ रुपये की लागत से परवाणु में अधोसंरचना विकास कार्यों की आधारशिलाएं रखी।
    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले मुख्यमंत्री आम जनता की आधारभूत जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों तथा पिछड़े हुए वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने इन दो वर्षों में प्रदेश में विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच, गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर, पेंशन योजना, सहारा योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुई है।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश का कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की वृद्धावस्था पेंशन की आयु 80 से 70 वर्ष बिना किसी आय सीमा के घटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की है। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों का भी ब्यौरा दिया।
    महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेज़ी ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के कल्याण तथा विकास के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    इसके उपरांत परवाणु औद्योगिक संघ ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रस्तुत किया। संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने मुख्यमंत्री का ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट तथा उद्योगों के लिए विभिन्न प्रोत्साहन उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया।
    माइक्रोटैक इंडस्ट्री के प्रबंधन निदेशक सुबोध गुप्ता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का अंशदान दिया।
    जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुरेलिया, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर तथा विनोद चंदेल, सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, रितु सेठी और डाॅ. राजेश ठाकुर, उपायुक्त सोलन के.सी. चमन, पुलिस अधीक्षक मधुसुदन, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ललित भूषण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.