शिमला। सिंचाई, जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ने सिंगापुर के मरीना चैनल के मुहाने पर पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड द्वारा निर्मित व संचालित मरीना बैरेज का दौरा किया।
मरीना बैरेज द्वारा क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति तथा बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलती है तथा यह बेहतर जीवनशैली की स्थली के रूप में जाना जाता है।
महेन्द्र सिंह ने कहा कि मरीना बैरेज के इन विशेषताओं को हिमाचल प्रदेश के जलाशयों के लिए दोहराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इससे क्षेत्र के पर्यावरण प्रणाली को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेगे।
उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रीय जल संस्था, पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड की सिंगापुर गेलरी का भी दौरा किया जहां उन्होंने गहरी सुरंग वाली सीवरेज प्रणाली का प्रारूप भी देखा।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12