शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य के कारण हिमाचल प्रदेश फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है और वे यहां फिल्म निर्माण में रूचि दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात आज मनाली में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भेंट के उपरांत पत्रकारों से कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमिताभ बच्चन को हिमाचली शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। अभिनेता रणवीर कपूर भी इस दौरान उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने हिमाचल प्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की वादियां बहुत खूबसूरत हैं और लोग भी शांतिप्रिय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी कि आप लोग ऐसे खूबसूरत परिवेश में रहते हैं, जहां प्रकृति ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मी जगत के ही नहीं, बल्कि प्रदेश को निवेशकों के लिए भी पंसदीदा स्थली के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री को मनाली भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों ने परिधि गृह मनाली में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
लोक सभा सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल व सुरेन्द्र शौरी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष नीना ठाकुर सहित अन्य गण्मान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Breakng
- 5 दिन का प्रवास कर लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वर्कशॉप का आयोजन
- दसवीं परीक्षा में कैरियर अकादमी के 12 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक लेकर किया स्कूल का नाम रोशन
- मां ईश्वरम्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छाए एवीएन के विद्यार्थी
- मुख्यमंत्री नहीं कोमेडियन के रोल में नज़र आते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : डॉ राजीव बिंदल
- 10 मई को राजगढ़ में मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
Wednesday, May 8