शिमला। प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना, 2019 को क्रियान्वित करने की भी स्वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल ने 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 के मध्य प्रजातंत्र की रक्षा और लोगाें के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगांे को आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (एमआईएसए) तथा डिफेंस ऑफ इंडिया रूल (डीआईआर) के तहत हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों को 11 हजार रुपये प्रतिमाह हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फरवरी, 2019 में बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए आपातकाल के दौरान मीसा के अंतर्गत हुई गिरफ्तारियों से प्रताड़ित व्यक्तियों को यह सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की थी।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16