Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विभागों के आपसी तालमेल से बढ़ेगी विकास कार्यों की रफतार-डॉ0 बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    विभागों के आपसी तालमेल से बढ़ेगी विकास कार्यों की रफतार-डॉ0 बिंदल

    By Himachal VartaDecember 4, 2019
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त कार्यालय में आयोजित अन्तर्विभागीय बैठक में स्वास्थ्य, षिक्षा व पेयजल सुविधाओं संबंधित मुद्दो पर हुई चर्चा
     नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने कहा कि विभागों के आपसी तालमेल से जहां आम जन को शीघ्र लाभ मिलेगा वहीं समय और संसाधन की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि अन्तर्विभागीय तालमेल से जहां कार्यों की गुणत्ता में सुधार आएगा वहीं विकास कार्यों का समयबद्ध निपटारा भी सुनिश्चित होगा।
    डॉ0 राजीव बिंदल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित अन्तर्विभागीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सुविधाओं से संबंधित मुददो पर विशेष चर्चा करते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लोगों को मुलभूत सुविधाओं के लिए कठनाईयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जल शक्ति मिशन के तहत भू-संरक्षण, आईपीएच व बीडीओ के माध्यम से बनने वाले चैक डैम की फारेस्ट एनओसी के बारे में चर्चा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों कोे जल्द से जल्द केन्द्र सरकार से अनुमति लेकर जल शक्ति मिशन के अतंर्गत होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
    इस बैठक में आईपीएच विभाग को साडा के तहत 70 लाख की राशि देने व नाहन में गिरि पेयजल योजना के तहत पेयजल पाईप लाईनें बिछाने व पाईप लाईन बिछाते समय लोगों को कम से कम असुविधा हो इसके लिए संबंधित विभागो को निर्देश जारी किए। उन्होंने कालाअंब स्थित पुराने थाने के भवन को बस स्टैैंड के लिए स्थानांतरित करने व थाना बनाने के लिए अन्य स्थान पर भूमि के चयन के लिए संबंधित विभागों को जल्द ही निर्णय लेने के निर्देश दिए।
    उन्होंने डाईट नाहन में बनने वाले बहुमंजिला पार्किग स्थल के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को शीघ्र ही भूमि के स्थानातरण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पार्किग स्थल के बनने से जहां नाहन वासियों को पार्किग की सुविधा मिलेगी वहीं कौशल विकास संस्थान कार्यालय के लिए भवन और डाईट के लिए मैदान व पार्किग की सुविधा भी मिलेगी।
    उन्होंने कोलर में अटल आदर्श विद्यालय की स्थापना के लिए व कोलर में क्रिकेट स्टेटियम हेतू भूमि संबंधी मामले में संबंधित विभागों को जल्द ही भूमि हस्तंातरण कर कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बैठक में कालाअंब में पशुपालन विभाग की भूमि पर सामुदायिक भवन व शौचालय निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की और आर्मी क्षेत्र में मकान निर्माण तथा मुरम्मत अनुमति संबंधी मामले में चर्चा की।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर आरके शर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, अरण्यपाल वन बीएस राणा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता आईपीएच विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.