शिमला। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष में लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 2,482 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में चलाई रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लोगों को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ नही उठा पा रहे परिवारों के लिए हिम केयर योजना आरम्भ की है, जिसमें पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। मनरेगा के अंतर्गत 50 दिनों से अधिक कार्य करने वाले सदस्य के परिवार को बिना किसी बीमा प्रीमियम के पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सहारा योजना, जननी सुरक्षा योजना और अन्य कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रयासों की सराहना की।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16