Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»प्रदेशवासी करें युद्ध विधवाओं, नि:शक्त सैनिकों तथा ज़रूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास में योगदानः राज्यपाल सत्यदेव नारायण
    हरियाणा

    प्रदेशवासी करें युद्ध विधवाओं, नि:शक्त सैनिकों तथा ज़रूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास में योगदानः राज्यपाल सत्यदेव नारायण

    By Himachal VartaDecember 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे युद्ध विधवाओं, नि:शक्त सैनिकों तथा ज़रूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास सम्बन्धी कल्याण कार्यों में अपना अपेक्षित योगदान दें। यह बात श्री आर्य ने शुक्रवार को राजभवन में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस-2019 के उपलक्ष में अयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर हरियाणा के सैनिक व अद्र्धसैनिक कल्याण मंत्री श्री ओपी यादव ने राज्यपाल श्री आर्य को झण्डा स्टीकर भेंट किया। राज्यपाल ने सैनिक परिवारों के कल्याण हेतु दान पात्र में दान राशि का योगदान दिया।
    राज्यपाल श्री आर्य ने कहा कि आज मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र सेनाओं के शूरवीर सैनिकों को स्मरण करने का है। इस सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर हम शहीदों का सम्मान करते हैं, सशस्त्र सेनाओं के प्रति अपनी एकजुटता दर्शाते हैं, युद्ध विधवाओं, नि:शक्त व जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त करते हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि पूरा देश उनके साथ है।
    ‘झण्डा दिवस‘ हम सब को सशस्त्र सेनाओं के सेवारत व सेवानिवृत सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए उदारता से योगदान देकर उनके प्रति अपनी एकजुटता दिखाने का अवसर प्रदान करता है। हरियाणा के लोगों ने वीर सैनिकों तथा उनके परिवारों का सदैव सम्मान किया है। हरियाणा सरकार ने भी उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
    इस मौके पर सैनिक व अद्र्धसैनिक कल्याण विभाग के मंत्री श्री ओपी यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा इस विभाग का गठन कर पहली बार मंत्री को जिम्मा सौंपा गया है। इससे सैनिक कल्याण गतिविधियों व कार्यकर्मों का व्यापक विस्तार होगा और राज्य सरकार सभी जरूरतमंद सैनिक परिवारों तक पंहुच पाएगी। उन्होनें बताया कि भारतीय सेनाओं में हर दसवां सैनिक हरयिाणा राज्य से है जबकि हरियाणा की जनसंख्या देश की जनसंख्या का केवल 2 प्रतिशत है, ऐसे में प्रत्येक हरियाणावासी का माथा उंचा हो जाता है कि उन्हे देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
    उन्होनें बताया कि राज्य सरकार ने युद्ध विद्वाओं, निशक्त सैनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए मार्गदर्शन व स्किल डेवलप्मैंट के नए कार्य शुरू किए हैें। सैनिक व अद्र्धसैनिक कल्याण विभाग रक्षा कार्मिक पूर्व रक्षा कार्मिक, अद्र्धसैन्य बलों के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होनें राज्यपाल श्री आर्य को विभाग के सम्बन्धित अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर सैनिक व अद्र्धसैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, राजा शेखर वुन्डरू, राज्यपाल के सचिव, श्री विजय सिंह दहिया तथा सैनिक व अद्र्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री राहुल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.