पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
सिरमौर। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिस अभियान के अंतर्गत दिनांक 06-12-2019 को जिला सिरमौर पुलिस ने उद्घोषित अपराधी इदनान पुत्र हनीफ निवासी गाँव डूंघेरा, जिला सहारनपुर (उ० प्र०) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उपरोक्त उद्घोषित अपराधी Case FIR No. 4/17 U/S 11 Prevention of Cruelty to Animal Act, PS काला आम्ब में वांछित था।
गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक 26 भगौड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस जवानों के इस सराहनीय कार्य को मद्देनजर रखते हुए आज दिनांक 07-12-2019 को मासिक जिला सयुंक्त सलहकार एवं पुलिस कल्याण मीटिंग के दौरान श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने पुलिस लाइन में उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रसंशनीय पत्र देकर सम्मानित किया।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12