चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के बीकॉम-थर्ड सेमेस्टर की अकाउंटिंग की कल हुई परीक्षा को लेकर कुछ छात्रों ने एमएसटी से मिलते-जुलते सवाल पूछे जाने पर हल्ला मचा दिया है। इन छात्रों का कहना है कि कालेज में बीकॉम-सैकेंड ईयर के थर्ड सेमेस्टर के एमएसटी एग्जाम में जो प्रश्न पूछे गये गये थे, वही प्रश्न फाइनल एग्जाम में भी पूछे गये हैं, जिससे लगता है कि एक ही परीक्षक ने पेपर सैट किया है।
इस प्रश्न-पत्र का पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा प्रश्न हू-ब-हू एमएसटी के एग्जाम से मिलता है। हालांकि मीडिया को भेजे दोनों प्रश्न-पत्रों में से शेष प्रश्नों के बारे में छात्रों ने जानकारी सांझा नहीं की। छात्रों की मांग है कि पीयू प्रशासन इसका संज्ञान ले और कड़ी कार्रवाई कर इस प्रकार की गंभीर चीटिंग से उन्हें बचायें।
परीक्षा नियंत्रक ने कही जांच कराने की बात
उधर, पंजाब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह ने कहा कि हो सकता है कुछ मिलते-जुलते सवाल आ गये हों। उन्होंने कहा कि किसी ने भी इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। पर उन्हें पता चला है कि एसडी कालेज में एमएसटी एग्जाम में कुछ सवाल पूछे गये थे और लगभग वो ही अब फाइनल एग्जाम में पूछे गये हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि यह संयोग भी हो सकता है फिर भी वे इसे देखते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसकी जांच करायेंगे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2