शिमला। भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत डाॅ. अहमद अल बना ने धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को लिखे एक गए पत्र में उन्होंने कहा है कि यह सम्मेलन न केवल विचारों व अवसरों के आदान-प्रदान के लिए उपयुक्त मंच बना, बल्कि इससे संचार के नए माध्यम भी सृजित हुए।
राजदूत ने प्रदेश सरकार के इस भव्य आयोजन के सफल प्रयासों को सराहते हुए कहा कि इससे पूर्व विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कभी इस तरह के प्रयास नहीं किए गए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व से हिमाचल में विदेशी निवेश को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संयुक्त अरब अमीरात और हिमाचल प्रदेश के मध्य कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल, जैव प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, आतिथ्य और चिकित्सा के क्षेत्रों में सामंजस्य स्थापित होगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत 60 मिलियन यूएस डाॅलर के व्यापार के साथ यूएई का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी है। इसके अतिरिक्त यूएई में भारतीय मूल के 30 लाख लोग रह रहे है, जिसके कारण भारत और यूएई के मध्य संबंध वाणिज्यिक व्यापार से व्यापक रणनीतिक संबंध में बदल गया है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28