Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय अंगीकार अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय अंगीकार अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaDecember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय अंगीकार अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई, शहरी) के लाभार्थियों को केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं जैसे उज्ज्वला और आयुष्मान भारत के अन्तर्गत लाना है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उददे्श्य प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मोबाइल एपलीकेशन के अन्तर्गत 5829 लोग कवर किए गए हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह अभियान केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष 29 अगस्त से शुरू किया गया और इसे प्रदेश में अधिकारिक रूप से 02 अक्तूबर को मण्डी जिला से आरम्भ किया गया था, जिसका समापन आज हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उददे्श्य प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे लोगों को जागरूक करना है। उन्होेंने कहा कि इस माह की 27 तारीख तक प्रदेश, देश भर में ऐसा पहला राज्य बन जाएगा, जहां हर घर में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध होगा।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और उन्होंने पौधा रोपण भी किया।
    इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता रैली को भी रवाना किया।
    शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, विधायक विशाल नैहरीया, धर्मशाला नगर निगम के महापौर देवेन्द्र, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.