नाहन। 36वां राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन इस बार नाहन में 25 से 27 दिसम्बर, 2019 तक किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने उपायुक्त कार्यालय में आयोजित राज्य युवा उत्सव के आयोजन संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद भवन में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में राज्य भर से लगभग 600 युवा भाग लेंगे। इस युवा महोत्सव में प्रदेश से आए युवा दस सांस्कृतिक विधाओं जैसे लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी, हारमोनियम वादन, तबला वादन, शास्त्रीय गायन, सितार वादन, बांसुरी, कत्थक तथा पांरपरिक वाद्य यंत्र में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
उपायुक्त ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवा महोत्सव के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस युवा महोत्सव में प्लास्टिक, थर्माकोल की प्लेट व कप इत्यादि का प्रयोग न हो।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र ठाकुर, जिला युवा खेल अधिकारी सुशील शर्मा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा दिलबरजीत चन्द्र, उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बिपिन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16