शिमला। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, विधायक विक्रम जरयाल, पवन नैयर और जिया लाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, पूर्व ज़िला भाजपा अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर और नव निर्वाचित ज़िला भाजपा अध्यक्ष योगराज शर्मा की अगुवाई में चम्बा ज़िले के एक प्रतिनिधिमंडल नेे आज धर्मशाला के तपोवन स्थित विधासभा परिसर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने ज़िला में विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित ज़िला भाजपा अध्यक्ष योग राज शर्मा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी चम्बा ज़िला में और मजबूत बनेगी।