Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा जनगणना 2021 की तैयारियों का जायज़ा
    पंजाब

    पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा जनगणना 2021 की तैयारियों का जायज़ा

    By Himachal VartaDecember 12, 2019
    Facebook WhatsApp

    राज्य में जनगणना का पहला चरण 15 मई से 29 जून, 2020 तक होगा
    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने मंगलवार को यहाँ राज्य स्तरीय कोर्डीनेशन कमेटी में जनगणना-2021 की तैयारियों का जायज़ा लिया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जायेगी। पहले चरण अधीन 15 मई से 29 जून, 2020 तक घरों की गणना करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट किया जायेगा। दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी, 2021 तक जनगणना की जायेगी और 1 से 5 मार्च 2021 तक सुधार किया जायेगा।
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रशासनिक इकाईयों की सीमाएं 31 दिसंबर, 2019 के बाद बढ़ाई नहीं जा सकेंगी। इससे राज्य में जनगणना 2021 मुकम्मल होने तक मौजूदा नगर पालिकाओं, गाँवों, तहसीलों, विकास ब्लॉकों, सब डिवीजनों, जि़लों आदि की सीमाओं में कोई भी बदलाव करने पर पाबंदी होगी।
    मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि मास्टर ट्रेनरों को मैगसीपा, चंडीगढ़ में 16 से 21 दिसंबर, 2019 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना 2021 के फील्ड के कार्य के लिए जनगणना करने वालों और सुपरवाईजऱों जिनमें राज्य सरकार के अधिकारी, क्लर्क और अध्यापक, स्थानीय अथॉरिटी आदि शामिल हैं, की ड्यूटी लगाई जायेगी। उनको इस सम्बन्धी 4 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना की प्रक्रिया को द्विभाषीय मोबाइल ऐप और पेपर फॉर्मेट की सहायता से पूरा किया जायेगा। घरों की सूची तैयार करने के समय मैप/जीओ-रैफरैंसिंग का प्रयोग करना भी विचाराधीन है।
    मुख्य सचिव ने जनगणना 2021 की रूप रेखा सम्बन्धी विचार-विमर्श किया और डिज़ाइन और तकनीकों में सुधार करने पर ज़ोर दिया गया जिससे जनगणना के अमल को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
    इस मीटिंग के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त कमिश्नर सीमा जैन, स्थानीय निकायों के प्रमुख सचिव ए. वेनू प्रसाद, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार, विशेष सचिव योजना डी.एस. मांगट और अतिरिक्त सचिव राजस्व कैप्टन करनैल सिंह भी उपस्थित थे।
    डायरैक्टर जनगणना पंजाब और चंडीगढ़ डा. अभिषेक जैन ने अग्रिम मुकम्मल की जाने वाली गतिविधियों बारे जानकारी दी। मीटिंग में ज्वाइंट डायरैक्टर मृत्युंजय कुमार और जनगणना विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.