Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री द्वारा महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सिज़ इंस्टीट्यूट में दाखि़ल योग्य गरीब विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई मुफ़्त करवाने का ऐलान
    पंजाब

    मुख्यमंत्री द्वारा महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सिज़ इंस्टीट्यूट में दाखि़ल योग्य गरीब विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई मुफ़्त करवाने का ऐलान

    By Himachal VartaDecember 12, 2019
    Facebook WhatsApp

    प्राईवेट स्कूलों के तर्ज पर चुनिंदा सरकारी स्कूलों में कैडिट ट्रेनिंग विंग स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव सौंपने के लिए कहा
    चंडीगढ़। राज्य के आर्थिक तौर पर पिछड़े योग्य विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने के लिए सुविधा मुहैया करवाने हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज फ़ैसला किया कि महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में दाखि़ल होने वाले गरीब विद्यार्थियों की ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी।
    महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट की गवर्निंग बॉडी की चौथी मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संस्था ने प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की तालीम के लिए मोहाली के प्रतिष्ठित प्राईवेट स्कूल के साथ समझौता किया है। सीनियर सेकंडरी स्कूल शिक्षा के लिए मौजूदा समय में 40 ऐसे विद्यार्थियों का चयन हुआ है परन्तु हरेक विद्यार्थी को सालाना 45000 रुपए अदा करने की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री के आदेशों पर जो गरीब और योग्य विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के आधार पर संस्था में दाखि़ल हैं, वह मोहाली स्कूल में शिक्षा हासिल करने के भी योग्य होंगे।
    संस्था के अतिरिक्त खर्चों बारे मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को कॉप्र्स के लिए 18 करोड़ की राशि जुटाने के लिए 8.5 करोड़ रुपए के अलावा 9.5 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड की माँग सम्बन्धी पेश किये गए प्रस्ताव को जाँचने के लिए कहा।
    सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने के लिए नौजवानों को प्रेरित और तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने डायरैक्टर जनरल को स्कूल शिक्षा के सचिव के सलाह-मशवरे द्वारा प्राईवेट स्कूलों में कैडिट ट्रेनिंग विंग की स्थापना की योजना के तजऱ् पर चुनिंदा सरकारी स्कूलों में ऐसे विंग स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के हुक्म दिए।
    आज की मीटिंग में मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को पटियाला, मोहाली, संगरूर, ब्यास और नाभा के चुनिंदा प्राईवेट स्कूलों में कैडिट ट्रेनिंग विंग स्थापित करने के लिए ज़रुरी फंड की मंज़ूरी देने के लिए भी कहा है जिससे विद्यार्थियों को एन.डी.ए में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने प्रोग्राम के विस्तार का सुझाव दिया जिसके अंतर्गत संस्था चुनिंदा स्कूलों के अलावा सरकारी स्कूलों में भी ट्रेनर भेजेगी।
    मुख्यमंत्री ने डायरैक्टर जनरल को सी.ई.ओ. पेडा के साथ मिलकर 26 लाख रुपए की लागत वाले 50 के.वी. रूफटॉप सोलर पावर जनरेशन की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए भी कहा।
    एक और कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने गवर्निंग बॉडी की मीटिंग के दौरान वित्त विभाग को लड़कियों के लिए माँ भागो आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली के कॉप्र्स में वृद्धि के प्रस्ताव की समीक्षा करने के लिए भी कहा जिससे इंस्टीट्यूट को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इंस्टीट्यूट में 13.20 लाख रुपए की लागत से बूंद सिंचाई प्रणाली और कम गहराई वाला बोरवैल लगाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने डायरैक्टर जनरल को मुख्य भूमीपाल के पास यह मुद्दा उठाने के लिए कहा क्योंकि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस पर सब्सिडी दी जाती है। इंस्टीट्यूट की मुरम्ह्यह्यमत और रख-रखाव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने रोजग़ार उत्पत्ति और प्रशिक्षण विभाग के सचिव को यह मुद्दा लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के समक्ष उठाने के लिए कहा जिससे समय -समय पर इंस्टीट्यूट की मुरम्मत और रख-रखाव को यकीनी बनाया जा सके।
    महाराजा रणजीत सिंह आर्मड फोर्सज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर जनरल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि यह अव्वल दर्जे की संस्था है जो 40 विद्यार्थियों के साथ साल 2011 में शुरू की गई थी। सात बैच से अब तक 134 कैडिटें को अलग -अलग सर्विस अकैडमियों में भेजा जा चुका है। इस संस्था ने एन.डी.ए. की मेरिट लिस्ट में दो मौकों पर ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल किया और इसके अलावा ऑफिसजऱ् ट्रेनिंग अकैडमी (ओ.टी.ए.), चेन्नई की मेरिट लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया। इस संस्था के कैडिट ने इंडियन मिलिट्री अकैडमी में कांस्य पदक जीता और इसका एक कैडिट ओ.टी.ए. में अफ़सर है। इसी तरह एन.डी.ए. में संस्था का एक अकैडमी कैडिट आजूटंट, एक बटालियन कैडिट कैप्टन और एक सकुऐडरन कैडिट कैप्टन है। अब तक 58 कैडिट अफ़सर के तौर पर कमीशन प्राप्त किया जबकि 25 कैडिट अलग-अलग अकैडमियों में जा चुके हैं।
    आज यहाँ अपनी सरकारी रिहायश पर सी-पॉइट की गवर्निंग कौंसिल की तीसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके डायरैक्टर जनरल को तत्काल तौर पर मौजूदा कैंपों में ज़रुरी सुधार करने के लिए कहा जिससे बेरोजग़ार नौजवानों को व्यापक ढंग से प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने गुरदासपुर, तरन तारन, फाजि़ल्का, संगरूर और रूपनगर में स्थायी तौर पर सी-पॉइट कैंप स्थापित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे बेरोजग़ार नौजवानों को फ़ौज और प्रांतीय पुलिस सेवाओं में भर्ती होने के योग्य बनाया जा सके।
    यह जि़क्रयोग्य है कि सी-पॉइट अलग -अलग वर्गों के पंजाबी नौजवानों को प्रशिक्षण देती है जिसका मुख्य मनोरथ उनको रोजग़ार के बेहतर मौके मुहैया करवाना है। सी-पॉइट में प्रशिक्षण के दौरान नौजवानों की शारीरिक फिटनेस और शैक्षिक ज्ञान में सुधार का मौका प्रदान किया जाता है जिससे वह किसी भी भर्ती प्रक्रिया के मौके पर सफल होने के लिए तय ज़रूरतों पर खरा उतर सकें। सी-पॉइट के कालझरानी, तलवाड़ा, थेह कांजला और हकूमत सिंह वाला में चार स्थाई कैंपों के अलावा डेरा बाबा नानक, राणीके, पट्टी, लुधियाना, नवांशहर, बोरेवाल, नाभा, शहीदगढ़, लालड़ू, नंगल और डालो में 11 आरज़ी तौर पर कैंप स्थित हैं जिनकी 2000 से अधिक नौजवानों को प्रशिक्षण देने की सामथर्य है।
    मीटिंग में अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनैंट जनरल टी.एस. शेरगिल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव योजना जसपाल सिंह, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुराग वर्मा, सी.ए. गमाडा कविता मोहन सिंह, डिविजऩल कमिश्नर पटियाला दीपइन्दर सिंह, डिविजऩल कमिश्नर फरीदकोट आर.के. कोशी, डिविजऩल कमिश्नर फिऱोज़पुर डिविजऩ सुमेर सिंह गुर्जर, सचिव खर्च वी.एन. ज़ैदे, सचिव रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण राहुल तिवाड़ी, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण केशव हिंगोनिया, डी.जी. सी-पॉइट मेजर जनरल राजीव ऐडवरडज़, डायरैक्टर एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल, डायरैक्टर माई भागो ए.एफ.पी.आई. मेजर जनरल आई पी सिंह, एम.डी. पैसको ब्रिगेडियर आई.एस. गाखल और अतिरिक्त डायरैक्टर रोजग़ार सृजन राजदीप कौर मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.