Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान: राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान: राज्यपाल

    By Himachal VartaDecember 13, 2019
    Facebook WhatsApp

    सोलन। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाज तेजी से विकास करता है, जिसमें शिक्षा के लिए अपार अवसर हों।
    राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्र देशभक्ति की भावना जागृत करना अनिवार्य है ताकि उनमें देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो और वे देश की समृद्ध संस्कृति पर गर्व करें। इस भावना के अभाव में देश उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश के मूल्यों, संस्कृति और परम्पराओं के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें और इन पर गर्व करें।
    उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया ताकि वे जीवन में उन्नति कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने को प्रेरित किया ताकि वे देश व विदेश स्तर पर अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें।
    बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं जो समाज के लिए एक शुभ संकेत है।
    बद्दी विश्वविद्यालय के सचिव गौरव राम झुनझुनवाला ने राज्यपाल का स्वागत किया।
    बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मेन पाॅल ने स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.