Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के दिए निर्देश
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaDecember 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य में हिमपात के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा के लिए विधानसभा परिसर धर्मशाला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में सभी आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी प्रमुख सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमपात से अवरूद्ध सड़कों की बहाली के लिए उपयुक्त कार्यबल और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और अन्य ऐसी आवश्यक सुविधाओं के लिए जाने वाले सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाएगा ताकि विशेषकर मरीजों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
    मुख्यमंत्री ने राज्य विद्युत निगम के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति को जल्द-से-जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में शीघ्र विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि विभिन्न संचार सुविधाएं विद्युत आपूर्ति पर निर्भर करती है। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों को भी संचार सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने निर्देश दिए।
    जय राम ठाकुर ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फबारी के कारण बाधित जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को पाईपों का उचित भण्डारण करने के निर्देश दिए ताकि क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाईपों को शीघ्र बदला जा सके।
    उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को पर्यटकों और आम जनता से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ट्रेकिंग पर न जाने तथा बर्फ से ढकी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।
    मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में सभी आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली के लिए सभी विभागों को एक-दूसरे से विभिन्न स्तरो पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    प्रधान सचिव बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य डाॅ. आर.एन. बत्ता, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक जे.पी. काल्टा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के प्रमुख अभियन्ता नवीन पुरी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता आर.के. वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन इस बैठक में अन्य सहित उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.