Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क पर फंसे 170 से अधिक पर्यटक
    हिमाचल प्रदेश

    हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क पर फंसे 170 से अधिक पर्यटक

    By Himachal VartaDecember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात हुई बर्फबारी का एक तरफ पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान और महाराष्ट्र के शिक्षण संस्थानों से शिमला घूमने आए 170 विद्यार्थी पिछली रात हुई भारी बर्फबारी के कारण शिमला से सटे हसनवैली तथा कुफरी में फंस गए।
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के एक शिक्षण संस्थान के 80 विद्यार्थी दो टूरिस्ट बसों में कुफरी घूमने जा रहे थे कि बीती रात हसनवैली के पास बर्फबारी में इनकी बसें फंस गईं। जिला प्रशासन, पुलिस व लोकनिर्माण विभाग की संयुक्त टीमों ने रात भर बचाव अभियान चलाया और इन्हें सुरक्षित निकालकर हल्के वाहनों से शिमला पहुंचाया। आज सुबह चार बजे तक प्रशासन व पुलिस का अभियान समाप्त हुआ और सभी विद्यार्थियों को छोटा शिमला के गुरुद्वारे व जनजातीय भवन में ठहराया गया। इन 80 विद्यार्थियों में 35 छात्राएं हैं।
    इसी तरह महाराष्ट्र से शिमला होकर मनाली जा रहे 90 विद्यार्थियों की बस कुफरी में बर्फ में फंस गई। प्रशासन ने इन्हें कुफरी के एक रिजार्ट में ठहराया है। जिला उपायुक्त अमित कश्यप के मुताबिक राजस्थान से शिमला भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को हसनवैली के पास बर्फ से सुरक्षित निकालकर शिमला में गुरुद्वारा और ट्राइबल भवन में ठहराया गया जहां इनके खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया। सड़क से बर्फ हटाने के बाद इन्हें अपने-अपने गंतव्य की ओर भेज दिया जाएगा। इसी तरह महाराष्ट्र से आए छात्रों को कुफरी में ठहराया गया।
    उन्होंने कहा कि शनिवार को राजधानी का मौसम साफ रहा तथा बर्फ के कारण बंद रास्तों को खोलने के लिए बर्फ का काटने वाली मशीनें और जेसीबी लगाई गई हैं।
    आवश्यक सेवाएं बहाल करने के निर्देश : इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में हिमपात के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा के लिए विधानसभा परिसर धर्मशाला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में सभी आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।
    पराशर झील ने भी ओढ़ी सफेद चादर
    मंडी (निस) : मंडी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर झील में सीजन का पहला हिमपात दर्ज किया गया। पराशर झील और आसपास का क्षेत्र भी बर्फ से ढक गया है। यहां एक फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है, जिससे पराशर का अब मंडी मुख्यालय से सड़क संपर्क भी कट गया है। पराशर के साथ ही जिला की शिकारी देवी, कमरूनाग, शैटाधार, स्पेहणीधार, गाड़ागुशेधी, थाची, भाटकीधार, छत्तरी, मगरूगला और अन्य ऊंचे क्षेत्रों में काफी हिमपात हुआ है। शिकारी देवी में तो दो फुट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी से मंडी की 150 से अधिक पंचायतों का सड़क संपर्क कट गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.