Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बालाकोट एक्शन पर रक्षा माहिरों द्वारा गंभीर विचार-चर्चा
    चण्डीगढ़

    बालाकोट एक्शन पर रक्षा माहिरों द्वारा गंभीर विचार-चर्चा

    By Himachal VartaDecember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल -2019
    चंडीगढ़। विभिन्न माहिरों ने आज ‘अंडरस्टैंडिंग द मैसेज ऑफ बालाकोट’ विषय पर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2019 के दौरान हुए विशेष सैमीनार के दौरान गंभीर विचार-चर्चा की। एयर चीफ़ मार्शल (सेवामुक्त) बीएस धनोआ, स्कूएडर्न लीडर (सेवामुक्त) समीर जोशी, रक्षा माहिर प्रवीन साहनी और क्रिस्टीन फेयर ने इस मुद्दे के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। एयर चीफ़ मार्शल धनोआ, स्कूएडर्न लीडर समीर जोशी और रक्षा माहिर प्रवीन साहनी ने कहा कि देश के पिछले 47 सालों के युद्ध इतिहास में अपनी तरह का पहला ग़ैर-सेना बचाव कार्यवाही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के पायलटों को पूरी तरह से शिक्षित किया गया था जिससे आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के इस ऑपरेशन में किसी तरह की कोई कमी न रह जाये। उन्होंने कहा कि बालाकोट एक्शन का संदेश साफ़ और स्पष्ट था कि आतंकवादियों को पनाह या प्रशिक्षण देने की किसी भी भारत विरोधी कार्यवाही के साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
    उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सब कुछ ख़त्म करने या तबाह करने के लिए नहीं बल्कि कब्ज़े वाले कश्मीर में बने आतंकवादी प्रशिक्षण कैंपों और पनाहगाहों को तबाह करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने ‘स्पाईस 2000 स्ट्राईक’ बालाकोट में की और आमने -सामने की लड़ाई में भी अपनी महारत दिखाई। उन्होंने कहा कि एक मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने यह साबित कर दिया कि वह तथ्यों को तोड़ -मरोड़ कर पेश करने में माहिर है परन्तु भारत ने यह जवाब दिया कि वह जहाँ भी जाएंगे, भारतीय वायु सेना उनको मुँह तोड़ जवाब देगी।
    अपने संबोधन में रक्षा माहिर क्रिस्टीन फेयर ने इस कार्यवाही के निष्कर्षों को और भी संजीदगी के साथ जाँचने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इस मौके पर सेवामुक्त एयर मार्शल केके नोहवार ने सैशन के संचालक के तौर पर शिरकत की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.