लुधियाना। लुधियाना में सड़कों पर बत्तियां अगर ख़राब हों तो उनकी शिकायतें दर्ज करने की आसान सुविधा जल्द ही मिलेगी क्योंकि स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्ट का सिटीजन पोर्टल और एंड्राइड ऐप जल्द ही शुरू किया जा रहा है। सिटीजन पोर्टल और एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां नागरिकों द्वारा दर्ज की गई सभी शिकायतों को खास मेंटेनेंस टीमों द्वारा हल किया जाएगा और उन मामलों में भविष्य में शिकायतें न आएं इसलिए उनके प्रदर्शन पर निगरानी रखी जाएगी। नागरिकों को उनके द्वारा दर्ज की गयी शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी जानकारी भी मिलेगी। यह एलईडी लाइटें टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा लगायी गई हैं। इसे सार्वजानिक-निजी साझेदारी मॉडल अर्थात रचना, निर्माण, वित्त, संचालन, देखरेख और हस्तांतरण (डीडीएफओएमटी) के आधार पर चलाया जा रहा है। पहले जब सड़कों पर पुरानी लाइटें लगी हुई थीं। तब लुधियाना नगर निगम का हर महीने का बिजली का बिल 2.62 करोड़ रुपए आता था, अब वही बिल 63% कम हुआ है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20