Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल को जनवरी में मिलेंगे 350 नये डाक्टर : परमार
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को जनवरी में मिलेंगे 350 नये डाक्टर : परमार

    By Himachal VartaDecember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    धर्मशाला/शिमला। आयुष्मान और हिमकेयर योजना में प्रदेश के एक लाख जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए करीब 100 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू-समूला के वार्षिक उत्सव तथा ‘नया सवेरा’ नशा निवारण एवं पुनर्वास संस्था के 12वें वार्षिक समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में प्रदेश को 350 नये चिकित्सक उपलब्ध होंगे। उन्होंने भट्टू के लिए भी स्वास्थ्य संस्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन विश्व और देश के लिये एक विकराल समस्या का रूप ले रहा है। दुर्भाग्यवश हिमाचल प्रदेश भी इस समस्या से अछूता नहीं है। सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा नशा-निवारण की दिशा में गंभीर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसका आज समापन है। परमार ने कहा कि समापन कार्यक्रम का आयोजन स्कूल में करना एक अनुकरणीय पहल है, जहां अध्यापक, अभिभावक, बच्चे और संस्था के लोग एक साथ नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक हो रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.