शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि निवेशक शिक्षा एवं सुरक्षा निधि (आईईपीएफए) द्वारा इन्स्टिटूट ऑफ चार्टड एकांउटेेंटस ऑफ इण्डिया (आईसीएआई) के सहयोग से धर्मशाला में 20 दिसम्बर, 2019 को राज्य स्तरीय निवेशक सम्मेलन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का शुभारम्भ केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे।
भारत सरकार द्वारा निवेशकों को शिक्षित व जागरूक करने, बेदावा लाभांश को वापिस तथा परिपक्व जमा का संरक्षण करने के उद्देश्य से कम्पनीज़ एक्ट-2013 के तहत निवेशक शिक्षा एवं सुरक्षा निधि प्राधिकरण का गठन किया है। इस अधिदेश के तहत प्राधिकरण द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निवेशक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक 47000 निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए देश भर में इस तरह के निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि मौजूदा व सम्भावित हितधारकों के ज्ञान, समझ, कौशल में वृद्धि कर उन्हें प्रभावी वित्त प्रबन्धन के लिए और दक्ष बनाया जा सके तथा वह पौंजी योजनाओं का शिकार भी न बन सके।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28