Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में मौसम के बिगड़े तेवर बरकरार, कई मार्ग बंद
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम के बिगड़े तेवर बरकरार, कई मार्ग बंद

    By Himachal VartaDecember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े तेवर लगातार बरकरार हैं। आज भी शिमला सहित राज्य के अधिक ऊंचाई वाले और जनजातीय क्षेत्रों में दोपहर बाद से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे खासकर जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त व्यस्त है। बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों से बर्फ हटाने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में अभी भी चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 255 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला जिला में ही राज्य पथ परिवहन निगम के 212 रूट बर्फबारी के कारण बंद हैं। शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों में कई मुख्य व संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। बर्फबारी से शिमला जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है और अवरुद्ध सड़कों की ज्यादा तादाद अप्पर शिमला की है।
    शिमला में मौसम की दूसरी बर्फबारी
    पहाड़ों की रानी शिमला में मौसम खूब मेहरबान बना हुआ है। रविवार को इस मौसम का दूसरा हिमपात हुआ, जिसका यहां घूमने आए हजारों पर्यटकों ने खूब आनंद लिया तथा बर्फ में जमकर अठखेलियां कीं। ऐतिहासिक रिज मैदान पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों ने खूब मस्ती की। बर्फबारी के चलते राजधानी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते पूरा शिमला जाम हो गया है। आज स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कई-कई घंटे ट्रैफिक जाम में ही बिताने पड़े।
    पांच जिलों में तापमान माइनस में पहुंचा
    प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। इसके चलते राज्य के पांच जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति का केलंग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। कल्पा में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री, कुफरी में -2.6 डिग्री, मनाली में -2.2 डिग्री और डलहौजी में -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शिमला में तापमान 0.9 डिग्री, धर्मशाला में 1.8 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 19 दिसंबर से मौसम फिर से खराब होने तथा वर्षा तथा बर्फबारी की संभावना जताई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.