चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक हादसे में युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यह हादसा हिमाचल रोडवेज की एक बस ड्राइवर की चूक की वजह से हुआ जिसमें 45 वर्षीय स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह हादसा रविवार तड़के लगभग 5 बजे सेक्टर 29 की ट्रिब्यून चौक की मुख्य सड़क पर घटित हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेक्टर 45 निवासी 44 वर्षीय शहदात के रूप में हुई। हादसे में बबलू भी जख्मी हो गया। इस मामले में हिमाचल रोडवेज की बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि रविवार तड़के 5 बजे हिमाचल रोडवेज की बस सेक्टर 29 ट्रिब्यून चौक की ओर जाने वाली सड़क पर खड़ी थी। हिमाचल रोडवेज का बस ड्राइवर बिना इंडीकेटर ऑन किए सड़क किनारे सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आया स्कूटर जोरदार धमाके के साथ बस से टकरा गया। हादसे में चालक समेत 2 लोग जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18