शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े तेवर लगातार बरकरार हैं। आज भी शिमला सहित राज्य के अधिक ऊंचाई वाले और जनजातीय क्षेत्रों में दोपहर बाद से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे खासकर जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त व्यस्त है। बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों से बर्फ हटाने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में अभी भी चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 255 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला जिला में ही राज्य पथ परिवहन निगम के 212 रूट बर्फबारी के कारण बंद हैं। शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों में कई मुख्य व संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। बर्फबारी से शिमला जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है और अवरुद्ध सड़कों की ज्यादा तादाद अप्पर शिमला की है।
शिमला में मौसम की दूसरी बर्फबारी
पहाड़ों की रानी शिमला में मौसम खूब मेहरबान बना हुआ है। रविवार को इस मौसम का दूसरा हिमपात हुआ, जिसका यहां घूमने आए हजारों पर्यटकों ने खूब आनंद लिया तथा बर्फ में जमकर अठखेलियां कीं। ऐतिहासिक रिज मैदान पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों ने खूब मस्ती की। बर्फबारी के चलते राजधानी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते पूरा शिमला जाम हो गया है। आज स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कई-कई घंटे ट्रैफिक जाम में ही बिताने पड़े।
पांच जिलों में तापमान माइनस में पहुंचा
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। इसके चलते राज्य के पांच जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति का केलंग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। कल्पा में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री, कुफरी में -2.6 डिग्री, मनाली में -2.2 डिग्री और डलहौजी में -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शिमला में तापमान 0.9 डिग्री, धर्मशाला में 1.8 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 19 दिसंबर से मौसम फिर से खराब होने तथा वर्षा तथा बर्फबारी की संभावना जताई है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16