उपायुक्त ने स्वच्छ ग्रामीण मिशन के लिए जनसहभागिता का किया आहवान
नाहन। विकास खण्ड राजगढ़ के अतंर्गत अम्बेडकर भवन मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला ‘पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओं’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला के सभी पंचायतों को पूरी तरह स्वच्छ बनानेे के लिए जन सहभागिता का आहवान किया। उन्होंने महिलाओं को जल शक्ति अभियान के अतंर्गत रसोईघर में पानी के सदउपयोग के टिप्स भी दिए।
उन्होंने महिलाओं को अपने घरों में चार बोतले रखने की सलाह देते हुए कहा कि एक बोतल को बाथरूम में रखे और शैम्पु के पाउच और बाथरूम में उपयोग होने वाली अन्य चीजों का प्लास्टिक का कचरा उसमे इकट्ठा करें। दूसरी बोतल में अपने झडे़ हुए बाल इकक्ठा करें और इसके अतिरिक्त दो बोतलें रसोई में रखें जिनमें गीला और सूखा प्लास्टिक का कचरा इकक्ठा कर उनकी पॉलीब्रिक्स बनाये। उन्होंने महिलाओं को फिट इण्डिया मूवमेंन्ट के तहत एक बोतल में पीने का पानी भर कर रोज नियमित पानी पिने की भी सलाह दी।
उन्होंने कहा की पर्यावरण को साफ रखने की दिशा में जो पंचायत बेहतरीन काम करेगी उसे किंकरी देवी अवार्ड के तहत एक लाख रूपये का इनाम दिया जायेगा।
डॉ0 परूथी ने बताया कि विकास खण्ड राजगढ के सभी 10218 परिवारों को निःशुल्क कपड़े के बैग शीघ्र ही वितरित किए जाएंगे ताकि लोग पॉलीथीन का कम से कम इस्तेमाल कर सके। उन्होने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 लोगों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस कार्यशाला में विकास खण्ड राजगढ की सभी 30 पंचायतों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सभी पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान, पंचायत सचिव, महिला मण्डल के सदस्य, युवक मण्डल के सदस्य, स्वंयसहायता समूह के सदस्यों ने भाग लेते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के गुर सिखे और अपने अनुभव भी सांझा किए।
इस कार्यशाला में उपमण्डलाधिकारी(ना0) नरेश वर्मा, तहसीलदार विवेक नेगी, अध्यक्ष पंचायत समिति प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार, बीडीओ आरके शर्मा, समस्त प्रधान/उप प्रधान, युवा मण्डल, महिला मण्डल, स्वयंसहायता समूह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28