Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जय राम ठाकुर ने महाधिवक्ता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया
    हिमाचल प्रदेश

    जय राम ठाकुर ने महाधिवक्ता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

    By Himachal VartaDecember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बीते कल यहां प्रदेश उच्च न्यायालय के समीप महाधिवक्ता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सात मंजिला भवन महाधिवक्ता कार्यालय के कर्मचारियों को अपना कार्य करने के लिए उचित वातावरण प्रदान करेगा। महाधिवक्ता का कार्यालय माननीय उच्च न्यायालय में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व भी करता है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि न्यायपालिका लोगों विशेषकर समाज के कमज़ोर वर्गों को समयबद्ध तरीके से न्याय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने कहा कि राज्य में मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त आज वह पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता कार्यालय सरकार और न्यायालय के बीच एक सेतु का कार्य करता है।
    महाधिवक्ता अशोक शर्मा ने कहा कि नया भवन मिलने से महाधिवक्ता कार्यालय की कार्य प्रणाली में और सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय शीघ्र ई-फाइलिंग अपनाएगा।
    अतिरिक्त महाधिवक्ता अजय वैद्य ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन वैल्फेयर फंड के लिए सात लाख रुपये दिए।
    महाधिवक्ता कार्यालय भवन का उद्घाटन करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने हि.प्र. बार एसोसिएशन के सदस्यों को सम्बोधित किया। उन्होंने बार एसोसिएशन वैल्फेयर फंड के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से सात लाख रुपये देने की घोषणा की।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
    बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश्वर सिंह चन्देल ने एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
    शिक्षा एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, महापौर कुसुम सरदेट, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची, पूर्व महाधिवक्ता श्रवण डोगरा, इंजीनियर-इन-चीफ आर.के. वर्मा, मुख्य अभियन्ता ललित भूषण शर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता और उप महाधिवक्ता तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.