Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने 27 को होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने 27 को होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा की

    By Himachal VartaDecember 17, 2019
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को यहां रिज पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें आम जनता के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय भाजपा नेता, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे।
    उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इन्तज़ाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आम जनता को किसी असुविधा का सामना न ही करना पड़े।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया जाएगा और विकासात्मक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया जाएगा।
    इसी दिन आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि इस दौरान 13790 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों की ग्राउंड बे्रकिंग सेरेमनी होने की सम्भावना है, जिसमें 250 से अधिक निवेशकों के भाग लेने की आशा है।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची, राम सुभग सिंह, निशा सिंह, मनोज कुमार और आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा एवं ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, सचिव डाॅ. आर.एन बता, अक्षय सूद एवं अमिताभ अवस्थी, निदेशक पर्यटन युनूस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक के बाद रिज का दौरा किया और रैली के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.