Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले 17 व्यक्तियों को सम्मानित किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले 17 व्यक्तियों को सम्मानित किया

    By Himachal VartaDecember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दैनिक भास्कर समाचार-पत्र द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल प्रदेश अवार्ड्स कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला मीडिया समाचारों के प्रसार के साथ-साथ समाज के प्रहरी के रूप में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    इस अवसर पर उन्होंने शिमला से संबंध रखने वाले प्रख्यात लेखक और इतिहासकार राजा भसीन द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘प्राइड ऑफ हिमाचल’ तथा ‘हिडन हिमाचल’ का विमोचन भी किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले 17 व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम धारणा यह है कि समाचार-पत्र हमें समाचार उपलब्ध करवाते हैं लेकिन अब यह बड़े सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि दैनिक भास्कर समूह ने ‘हिडन हिमाचल’ काॅफी टेबल बुक प्रकाशित की है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की उन पर्यटन स्थलों का विवरण है जिनके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यदि इनका पूर्ण दोहन किया जाए तो पर्यटन क्षेत्र राज्य की वृद्धि का एक प्रमुख माध्यम बन सकता है। प्रदेश में कई ऐसे स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राजा भसीन की पुस्तक पर्यटकों को हिमाचल के मनोरम स्थलों की जानकारी प्रदान करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि दूसरी काॅफी टेबल बुक ‘प्राइड आॅफ हिमाचल’ भी समूह का एक प्रशंसनीय प्रयास है। इस पुस्तक में प्रदेश के उन लोगों की जानकारी दी गई है जिन्होंने महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह पुस्तक विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्ररेणा देगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और इतिहास यहां आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है।
    राजा भसीन ने इस अवसर पर कहा कि उनकी यह दोनों पुस्तकें प्रदेश के अनछुए सुन्दर स्थानों और अपने जीवन में कठिन परिश्रम व समर्पण से समाज में अपना विशेष स्थान बनाने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास है।
    दैनिक भास्कर के राज्य संपादक दीपक धीमान ने कहा कि इस समाचार-पत्र ने निडर और बिना पक्षपात की रिपोर्टिंग से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार दैनिक भास्कर समूह का प्रदेश के उन लोगों को सम्मानित करने का प्रयास है, जिन्होंने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं ताकि अन्य लोग इनसे पे्ररित हो सकें।
    प्रधान सचिव देवेश कुमार, दैनिक भास्कर के यूनिट हैड साहिल शर्मा, समाचार सम्पादक अधीर रोहाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.