Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेंगे 22 दिसम्बर को अम्बोया में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता
    हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेंगे 22 दिसम्बर को अम्बोया में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता

    By Himachal VartaDecember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर के विधान सभा क्षेत्र पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अम्बोया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में 22 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासनिक कारणों के चलते मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा की जगह अब विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेगें।
    यह जानकारी आज यहां देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परूथी ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत की अम्बोया, बनौर, शिवा, नघेता, टौरू-डाण्डा, आंज, राजपुर और बढ़ाना ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से लोगों की शिकायतों को मौके पर एवं समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रम योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अतंर्गत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।
    उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भू संक्षरण कार्य, बन्दूक, ड्राईविंग लाईसैन्स हेतु आवेदन, लाईसैन्स नवीनीकरण, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनाना, नवीकरण, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।
    उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अम्बोया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भाग लेकर इसका पूरा लाभ उठाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.