जिला स्तरीय आरसेटी परामर्ष समिति की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय में हुई आयोजित
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित जिला स्तरीय आरसेटी परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें ऐसे क्षेत्र में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने की जरूरत है जो उनको सीधे तौर पर रोजगार और वितिय लाभ दिला सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कम्पयूटराइजड एकाउटिंग का प्रशिक्षण आगामी दिनों में जिले के सभी कॉलेजोें में इच्छुक विद्यार्थियों को दिया जाए ताकि वे कुशल होकर घर बैठकर भी पैसे कमा सके ।
उन्होंने बताया कि वित्तिय वर्ष 2019-20 में सितम्बर तिमाही तक 104 उम्मीदवारों को कम्पयूटराइजड, पापड, आचार व गर्म मसाला पाउडर और प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के अतंर्गत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आरसेटी ने अभी तक 3678 बेरोजगारों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया है।
इस बैठक में आरसीटी के निदेशक केएस भाटिया ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के अतंर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और विभिन्न मदों को बैठक में आए सदस्यों के समक्ष रखा।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
- उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
- बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
Tuesday, June 30