Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सभी बैंक वार्षिक ऋण योजना का 75 प्रतिशत लक्ष्य 31 दिसम्बर तक करें हासिल-डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    सभी बैंक वार्षिक ऋण योजना का 75 प्रतिशत लक्ष्य 31 दिसम्बर तक करें हासिल-डॉ. परूथी

    By Himachal VartaDecember 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। वार्षिक ऋण योजना के तहत सिरमौर जिला में माह सितम्बर, 2019 तक 49.48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है, जिसमें कृषि तथा कृषि आधारित क्षेत्र में 35.56 प्रतिशत लघु तथा उद्यमी क्षेत्र में 61.50 प्रतिशत अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 35.56 प्रतिशत तथा गैर प्राथमिक क्षेत्र में 63.27 प्रतिशत की वृद्वि दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर ने 60 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक को पार करते हुए सितम्बर, 2019 में 62.85 प्रतिशत का ऋण जमा अनुपात अर्जित किया है।
    यह जानकारी डॉ0आर0के0परूथी ने उपायुक्त कार्यालय में वार्षिक ऋण योजना की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहाकार समिति की सितम्बर तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वार्षिक ऋण योजना का 75 प्रतिशत लक्ष्य 31 दिसम्बर, 2019 तक हासिल करें ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
    उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य बैंकों को दिए जाते हैै उन्हें प्राप्त करने के लिए बैंक हर सम्भव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा भेजे गए ऋण संबंधी मामले एक माह के भीतर निपटाए जाए। अगर किसी कारण से प्रार्थी को ऋण देना संभव न हो तो उस मामले में प्रार्थी को उचित कारण सूचित किया जाएं।
    डॉ0परूथी ने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक 28 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाए तथा सभी बैक अपनी एसीपी 2019-20 की प्रगति रिपोर्ट 31 दिसम्बर, 2019 तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।
    उन्हांेने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम और महिला विकास निगम की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैकों को लंबित पड़े मामले शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
    बैठक में बताया गया कि पिछली तिमाही के दौरान सिरमौर जिला में विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा 175 वित्तिय साक्षरता शिविर लगाए गए तथा निर्देश दिए गए कि वितिय साक्षरता शिविर दूर दराज के क्षेत्रों में भी लगाए जाए।
    बैठक में आरबीआइ से एलडीओ सिरमौर संजीव मान्डिया, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जेपी शर्मा, आरसेटी निदेशक केएस भाटिया, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गौरव शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों तथा विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.