Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण के लिए कुरुक्षेत्र के प्रिंसिपल डायरेक्टर का नाम घोषित
    हरियाणा

    हरियाणा में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण के लिए कुरुक्षेत्र के प्रिंसिपल डायरेक्टर का नाम घोषित

    By Himachal VartaDecember 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण के लिए राज्य-विशेष कार्य योजना हेतू हरियाणा सिंचाई अनुसंधान एवं प्रबंध संस्थान, कुरुक्षेत्र के प्रिंसिपल डायरेक्टर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। राष्ट्रीय जल मिशन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल की कम से कम बर्बादी तथा एकीकृत जल संसाधन विकास और प्रबंधन के माध्यम से पानी का समान वितरण सुनिश्चित करना है।
    यह जानकारी आज यहां हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण के लिए राज्य-विशेष कार्य योजना तैयार करने संबंधी हुई बैठक में दी गई।
    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मिशन के तहत एक केंद्रीयकृत पोर्टल तैयार किया जाए जिस पर संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर जल स्त्रोतों, पानी की खपत तथा जल की गुणवत्ता की जांच रिपोर्टें जीपीएस लोकेशन के साथ अपलोड की जाए ताकि सभी विभागों को एकीकृत डाटा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि, सिंचाई, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग और वन विभाग के विभागाध्यक्षों की अध्यक्षता में सब-कमेटियां बनाई जाएं जो इस मिशन के तहत कार्य करेंगी। इन सब कमेटियों द्वारा 31 जनवरी, 2020 तक जल संरक्षण संबंधित ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर राज्य स्तरीय निगरानी समिति को दी जाए। इसके अलावा, संबंधित विभागों द्वारा नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की जाए।
    बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जल मिशन के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य राज्य-विशेष कार्य योजना का क्रियान्वयन एवं राज्य निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा करना होगा। इसके अलावा यह कमेटी जल स्त्रोतों व जल की खपत की स्टेटस रिपोर्ट, अंतरिम रिपोर्ट और राज्य-विशेष कार्य योजना को अनुमति प्रदान करेगी। बैठक में बताया गया कि राज्य-विशेष कार्य योजना के तहत तीन चरणों में कार्य किया जाएगा। पहले चरण में जल स्त्रोतों, जल की उपलब्धता और प्रबंधन पर डाटा एकत्रित किया जाएगा। इसके अलावा इस मिशन संबंधी राज्य स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मूल्यांकन, वैकल्पिक उपायों और पॉलिसी बनाने वाले हितधारकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना शामिल है। तीसरे चरण में कार्यशालाओं की रिपोर्ट के अनुसार आए सुझावों को क्रियान्वित करना शामिल है।
    बैठक में पशुपालन और मत्सय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुनील गुलाटी, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक निगम, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री देवेंद्र सिंह, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी. सी. गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.