Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला के सभी विकास खण्डों में वर्ष-2020 में एक-एक लाख पौधे रोपित किये जाएंगेः-डा. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला के सभी विकास खण्डों में वर्ष-2020 में एक-एक लाख पौधे रोपित किये जाएंगेः-डा. परूथी

    By Himachal VartaDecember 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    संगडाह में आयोजित हुआ एक दिवसीय ‘पालीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ’ कार्यशाला
    नाहन। जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड के प्रागंण में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आज उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला ‘पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओं’ का आयोजन किया गया।
    उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जिला के सभी विकास खण्डों में वर्ष-2020 में एक-एक लाख पौधे रोपित किये जाएंगे। उन्होंने सभी पंचायतों को पूरी तरह पॉलीथीन मुक्त करने के लिए पॉलीथीन से पॉलीब्रिक्स बनाने की विधि बताते हुए पॉलीब्रिक्स से घेराबन्दी दिवार, बैंच निर्माण व टॉयलेट निर्माण कर जून, 2020 तक जिला को पॉलीथीन मुक्त करने का आह्वान किया। इस कार्यशाला में संगडाह विकास खण्ड की पंचायतों द्वारा तैयार की गई 300 से अधिक पॉलीब्रिक्स विकास खण्ड अधिकारी को सौंपी गई।
    डॉ. परूथी ने बताया कि संगडाह विकास खण्ड में अभी तक 15666 परिवारों में से 8000 परिवारों को निःशुल्क कपड़े के बैग वितरित किए गए है बाकी बचे हुए परिवारों को शीघ्र ही वितरित किये जाएगें। ताकि लोग पॉलीथीन का कम से कम इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन को हटाने के लिए जिला में एक दिन स्कूल के नाम से कार्यक्रम चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 12 शिक्षा खण्डों के 879 स्कूलों ने भाग लेते हुए 1825 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित किया है शीघ्र ही एक दिन पंचायत के नाम से पॉलीथीन हटाओ अभियान चलाया जाएगा जो कि पूरे पंचायतों में पर्यावरण को स्वच्छ करने में मील का पत्थर साबित होगा।
    उन्होंने महिलाओं को जल शक्ति अभियान के अतंर्गत रसोईघर में पानी के सद्उपयोग के टिप्स भी दिए। महिलाओं को अपने घरों में चार बोतलें रखने की सलाह देते हुए कहा कि एक बोतल को बाथरूम में रखे और शैम्पु के पाउच और बाथरूम में उपयोग होने वाली अन्य चीजों का प्लास्टिक का कचरा उसमें इकट्ठा करें। दूसरी बोतल में अपने झडे़ हुए बाल इकट्ठा करें और इसके अतिरिक्त दो बोतलें रसोई में रखें जिनमें गीला और सूखा प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा कर उनकी पॉलीब्रिक्स बनाये। उन्होंने महिलाओं को फिट इण्डिया मूवमेंन्ट के तहत एक बोतल में पीने का पानी भर कर रोज नियमित पानी पीने की भी सलाह दी।
    उपायुक्त ने मडोलीघाट में बनने वाले किंकरी देवी पार्क का अवलोकन करते हुए कहा की पर्यावरण को साफ रखने की दिशा में जो पंचायत बेहतरीन काम करेगी उसे किंकरी देवी अवार्ड के तहत एक लाख रूपये का इनाम दिया जायेगा।
    इस कार्यशाला में विकास खण्ड संगडाह की सभी 41 पंचायतों के 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सभी पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान, पंचायत सचिव, महिला मण्डल के सदस्य, युवक मण्डल के सदस्य, स्वंयसहायता समूह के सदस्यों ने भाग लेते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के गुर सिखे और अपने अनुभव भी सांझा किए।
    इस कार्यशाला में उपमण्डलाधिकारी(ना0) राहुल कुमार, अध्यक्ष पंचायत समिति सरोज बाला, उपाध्यक्ष दलीप चौहान, बीडीओ कृष्ण दत, समस्त प्रधान/उप प्रधान, युवा मण्डल, महिला मण्डल, स्वयंसहायता समूह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.