नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन में हाल ही में सपन्न हुए चुनाव में जीत के लिए वहां के प्रधानमंत्री श्री बोरिस जॉनसन को टेलीफोन पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने श्री जॉनसन को बधाई देते हुए कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में उनका फिर से चुना जाना वहां के लोगों का उनमें और उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के प्रति भरोसा दर्शाता है।
भारत की जनता की ओर से श्री जॉनसन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने यह विश्वास जताया कि उनके सक्षम नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
श्री बोरिस जॉनसन ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रधानमंत्री ने श्री जॉनसन को भारत आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18