नयी दिल्ली। पिनाक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की उड़ान परीक्षणों की श्रृंखला के हिस्से के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा दो परीक्षण फायरिंग की गई। पहला परीक्षण 19 दिसंबर, 2019 को किया गया, जिसमें 75 किलोमीटर की दूरी से एक प्रक्षेपास्त्र दागा गया। दूसरा परीक्षण आज 11 बजे दिन में ओडिशा के चांदीपुर तट के निकट स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।
आज के परीक्षण का मिशन उद्देश्य कम रेंज का परीक्षण करना, निकटता फ्यूज के साथ लाइव वॉरहेड कार्य प्रणाली का परीक्षण करना और साल्वो लॉन्च करना था। दो फायरिंग के बीच 60 सेकंड के अंतराल पर पिनाक प्रक्षेपास्त्र साल्वो रूप में (सलामी रूप में) दागे गए। दोनों प्रक्षेपास्त्र 20 किलोमीटर रेंज लक्ष्य पर दागे गए। मिसाइल निकटता फ्यूज के साथ लाइव वॉरहेड से एकीकृत था। इसकी ट्रैकिंग विभिन्न रेंज प्रणालियों यानी टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली (ईओटीएस) से की गई।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए पूरे डीआरडीओ समुदाय को बधाई दी।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19