Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा की कला को देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी पहचान दिलाने के भरसक प्रयास
    हरियाणा

    हरियाणा की कला को देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी पहचान दिलाने के भरसक प्रयास

    By Himachal VartaDecember 20, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष श्री संजय भसीन ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रदेश की कला को देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी पहचान दिलाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। श्री संजय भसीन ने कहा कि हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रदेश में निरंतर कला एवं संस्कृति के विस्तार हेतु कार्य किया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद् द्वारा कला के विस्तार के लिए उम्दा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिससे न केवल हरियाणा की संस्कृति को बल मिला है, अपितु प्रदेश के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया गया है। अब कला एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री मूलचंद शर्मा के निर्देशानुसार हरियाणा कला परिषद् को चण्डीगढ़ से कुरुक्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे में कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद के स्थानांतरण से प्रादेशिक कला को और अधिक विस्तार मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में स्थित मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हरियाणा कला परिषद का कार्यालय रहेगा। भसीन ने यह भी बताया कि मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर का नाम बदलकर कला कीर्ति भवन कर दिया गया है। इसके लिए संस्कृति मंत्री मूलचंद शर्मा से स्वीकृति मिल चुकी है।
    उन्होंने बताया कि हरियाणा कला परिषद की गवर्निंग बॉडी की बैठक के दौरान संस्कृति मंत्री द्वारा विभिन्न मदों पर स्वीकृति दी गई। संजय भसीन ने कहा कि संस्कृति मंत्री के दिशानिर्देश में हरियाणा की संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करने की बात कही। भसीन ने बताया कि गवर्निंग बॉडी की बैठक वर्ष में कम से कम एक बार किए जाने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि कला को बढ़ावा देने हेतु नए प्रयोग किए जा सकें व उचित निर्णय लिए जा सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.