नाहन। स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है तथा हमें स्वच्छता को जीवन में व्यावहारिक रूप मे अपनाना चाहिए ताकि हमारे आस-पास साफ वातावरण होे। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में एक दिन स्कूल के नाम अभियान के दूसरे चरण के शुभारम्भ के अवसर पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दूसरे चरण में 868 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत 619 प्रारम्भिक शिक्षा, 109 माध्यमिक, 54 उच्च तथा 86 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा अपने स्कूल परिसर के 500 मीटर में पॉलिथीन इकट्ठा किया जाएगा जिनसे पॉलीब्रिक्स बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से सफाई का सन्देश घर, पडो़स तथा समाज तक पहुंचाया जाएगा, जिससे लोगों में इधर उधर कूड़ा फेंकने की आदत में परिवर्तन लाया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी कूडा़ फेंकने वाले लोगों को इधर-उधर कूडा़ फेंकने से रोके, यदि कोई व्यक्ति बार-बार कूडा़ फैकता है तो उस व्यक्ति का चालान किया जा सके।
उन्हाेंने कहा कि हमें गीले और सूखे के कूडे़ को अलग-अलग रखने की आदत डालनी चाहिए ताकि कूडे़ का वैज्ञानिक तरीके से निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि गलने सड़ने वाले पदार्थों से जैविक खाद तैयार की जा सकती है और साफ प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में किया जा सकता है जबकि गन्दी प्लास्टिक से पॉलीब्रिक्स बनाई जा सकती है, जिसका प्रयोग पोली बेन्च, दीवार इत्यादि बनाने में हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक 15 हजार से ज्यादा पॉलीब्रिक्स बनाई जा चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि हमें जल, जमीन और हवा को प्रदूषण मुक्त रखना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पारम्परिक जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा रख रखाव पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि जल प्रदूषण को कम किया जा सके और जल जनित रोगों से बचा जा सके।
इस अवसर पर उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विपिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा, प्रधानाचार्य रतन सिंह चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत नावनी नरेश ठाकुर सहित 400 स्कूली बच्चे भी उपस्थित थे।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18