नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने आज फोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष का पद संभालने पर श्री मिशेल को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधान मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिशेल के नेतृत्व में भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।
इस वर्ष न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान श्री मिशेल के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बीटीआईए, कनेक्टीविटी पार्टनरशिप, यूरोपोल, यूरोटॉम, आतंकवाद से निपटने और जलवायु परिवर्तन सहित आपसी हित के मुद्दों पर प्रगति करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दोनों नेता अगले वर्ष ब्रुसेल्स में अगला भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हो गए। इस संबंध में तारीख राजनयिक चैनलों के माध्यम से तय की जाएंगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18