शिमला। राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को यहां रिज पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर आज यहां समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के लिए प्रभावी एवं व्यापक प्रबन्धन किए जाएं। उन्होंने कहा कि रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया जाएगा और विकासात्मक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याण योजनाओं का प्रिंट व इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोगों को इन योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इनका लाभ उठाने के लिए आगे आएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिमला शहर के प्रमुख स्थानों और सभी जिला मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएं ताकि लोग केन्द्रीय गृह मंत्री का भाषण सुन सकें। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न प्रवेश स्थलों पर स्वागत द्वार स्थापित करने के लिए भी कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करना है और उन वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो मुख्यधारा से नही जुड़ पाए हैं।
जय राम ठाकुर ने रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इन्तज़ाम करने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आम जनता को किसी असुविधा का सामना न ही करना पड़े।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुण्डू ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से प्रचारित किया जाएगा।
शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन सहित प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16