Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

    By Himachal VartaDecember 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की लोक सभा और विधान सभा निर्वाचनों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रथम जनवरी, 2020 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक प्रक्वता ने आज यहां दी।
    फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर, 2019 को हिमाचल प्रदेश में स्थापित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम/एडीएम)/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में कर दिया गया है। प्रारूप मतदाता सूचियां 15 जनवरी, 2020 तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण के लिए तथा विभिन्न प्रकार के दावे और आक्षेप फार्म 6,7,8 व 8क, जो भी समुचित हो, पर दर्ज करने के लिए उपलब्ध रहेेंगी।
    प्रवक्ता ने बताया कि दावे/आक्षेपों का निपटारा 27 जनवरी, 2020 तक किया जाएगा। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 7 फरवरी, 2020 को किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक फोटो मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्वाचन विभाग के काल सेन्टर में निःशुल्क उपलब्ध टेलीफोन सेवा (Toll Free No 1950) पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 तक लैण्डलाइन या मोबाईल फोन से सम्पर्क कर सकता है। वर्तमान फोटो मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट “http://ceohimachal.nic.in” मे भी कर सकता है।
    इस वेबसाईट व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर ई-रजिस्ट्रीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें इन्टरनेट के माध्यम से ऑन-लाइन फार्म (नाम दर्ज करने, अपमार्जन हेतु तथा संशोधन से सम्बन्धित) भरे जा सकते हैं।
    उन्होंने प्रदेश के नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों, महिला मण्डलों, युवा मण्डलों एवं नागरिकों से आहवान किया कि वे प्रारूप प्रकाशन की अवधि से 15 जनवरी, 2020 तक प्रारूप में प्रकाशित फोटो मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें और पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में से कटवाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.