पंचकूला। कौशल्या डैम में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने का काम अगले महीने जनवरी से शुरू होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की इंजीनियरिंग विंग ने 300 मीटर नई पाइप लाइन बिछाने का फैसला किया है। यह काम पूरा होने में तीन महीने का समय लगेगा। इससे पंचकूला वासियों को अगले साल गर्मियों में अतिरिक्त पानी मिलने लगेगा।
पिछेल साल सितंबर में कौशल्या डैम में पानी छोड़ने के कारण पाइप लाइन टूट गई थी। सूरजपुर के पास पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी के तेज बहाव ने अमरावती एन्क्लेव के पास सड़क के 150 मीटर हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था जिससे कौशल्या नदी में पानी बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ रास्ता बदला गया था। पंचकूला शहर के ट्रांस घग्गर सेक्टरों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई थी। हालांकि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद सेक्टरों को पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी लेकिन अधिकारियों ने कजौली वॉटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति की कमी से निपटने में कामयाबी हासिल की। कौशल्य बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए अब एचएसवीपी ने 300 मीटर पाइप लाइन की दिशा बदल दी है। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग ने पाइप लाइन की दिशा और गुणवत्ता तय करने के लिए एक एजेंसी के माध्सम से एक सर्वेक्षण करवाया था।
परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 2.5 करोड़ है और परियोजना के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं और अगले साल जनवरी में काम शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा और लोगों को अगले साल गर्मियों में अतिरिक्त पानी मिलेगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18