चंडीगढ़/बठिंडा। सोमवार 23 दिसंबर को बठिंडा में डबवाली रोड पर बन रहे एम्स अस्पताल की ओपीडी का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन दोपहर 12 बजे करेंगे। केन्द्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसमिरत कौर बादल और कई अकाली नेता इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह बात आज यहां शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में पूर्व विधायक सरूप सिंगला ने बठिंडा शहरी वर्करों व स्थानीय अकाली नेताओं के साथ बैठक में कही। नगर निगम बठिंडा के मेयर बलवंत राय नाथ, अकाली दल के शहरी अध्यक्ष राजविंदर सिंह सिद्धू, महिला विंग की शहरी अध्यक्ष बलविंदर कौर, बठिंडा शहरी व्यापार विंग के अध्यक्ष मनमोहन सिंह कुक्कू सहित सैंकड़ों वर्कर उपस्थित थे। सरूप सिंगला ने कि ओपीडी शुरू हो जाने से यहां लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ के अलावा हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। सरूप सिंगला ने कहा कि यहां एम्स बनने से लोगों को इलाज करवाने के लिये अब दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली व अन्य दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3