सिरमौर। आज दिनांक 23-12-2019 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नाहन जिला सिरमौर मे पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई साइबर टीम द्वारा ढूंढ कर जिला के 11 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने संबन्धित लोगों को वापिस किए। एसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित साइबर टीम ने वर्ष 2019 के दौरान जिला सिरमौर मे अब तक गुम हुए करीब 210 मोबाइल फोन को बरामद कर संबन्धित लोगों को सोंपे जा चुके है। पुलिस द्वारा इन बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 2,52,000/- रुपये के लगभग आँकी गयी है।
गौरतलब है की जिला सिरमौर की साइबर टीम ने लोगों के गुम हुए करीब 80 प्रतिशत के लगभग मोबाइल फोन देश के अन्य राज्यों में जाकर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिसमें जिला सिरमौर की साइबर टीम के पुलिस कर्मचारियों मुख्य आ० रोहित, आ० प्रदीप, आ० अमरेन्दर, आ० सुरेंदर व महिला आ0 वर्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28